Ro no D15139/23

ऑनलाइन टोकन और बढ़ी सुविधाओं से टीकाराम साहू बना प्रगतिशील और तकनीक-सक्षम किसान

रायपुर, 22 नवम्बर 2025/इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी साबित हो रही है। प्रशासन द्वारा डिजिटल नवाचार और सुगम सेवाओं के विस्तार का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। इसी सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रेरक उदाहरण हैं धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम गातापार के प्रगतिशील किसान श्री टीकाराम साहू, जिनका अनुभव जिलेभर के किसानों के लिए मिसाल बन गया है।

*ऑनलाइन टोकन से खत्म हुई अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा*

श्री साहू ने सेवा सहकारी समिति कोड़ेबोड में 144 क्विंटल धान विक्रय किया। वे बताते हैं कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव ऑनलाइन टोकन सुविधा है। ‘टोकन तुंहर हांथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें बिना किसी भीड़ और कतार में लगे आसानी से टोकन प्राप्त हुआ। निर्धारित समय पर केंद्र पहुँचकर उन्होंने सुचारु रूप से धान की तौल और विक्रय की प्रक्रिया पूरी की।

*उन्नत पद्धतियों और आधुनिक कृषि यंत्रों से बढ़ा उत्पादन*

इस वर्ष उन्होंने 4 हेक्टेयर में धान की खेती की है। समय पर सिंचाई, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक उपकरणों के उपयोग से उनकी पैदावार बेहतर हुई। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष के धान की राशि से खरीदा गया जॉन डियर का ट्रैक्टर उनके लिए खेती में बड़ा सहायक सिद्ध हुआ। जुताई, समतलीकरण, कटाई, परिवहन जैसे कार्य अब तेज़, सटीक और कम लागत में हो रहे हैं, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ी है।

*आर्थिक सशक्तिकरण के साथ खुशियाँ भी*

धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि ऋण चुकाने, अगली फसल की तैयारी, खाद, बीज की खरीदी और अन्य कृषि कार्यों में करेंगे। साथ ही वे अपने दोनों पुत्रों के विवाह की तैयारी में भी जुटे हैं। मुस्कुराते हुए वे बताते हैं कि इस शुभ अवसर पर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भी निमंत्रण देने की इच्छा रखते हैं।

*तकनीक, सुगमता और प्रतिबद्धता से बदला परिदृश्य*

श्री टीकाराम साहू का अनुभव यह दर्शाता है कि ऑनलाइन टोकन सुविधा, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खरीदी केंद्र व्यवस्थाएँ और प्रशासन द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे संसाधन उनके लिए वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं। धमतरी जिला आज आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता की संयुक्त शक्ति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय लिख रहा है, जहाँ किसान न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि विकास की मुख्य धारा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन