Ro no D15139/23

500 से अधिक बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है #म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में उड़ीसा, गुजरात, बिलासपुर, रायपुर के 4 आरोपी गिरफ्तार

0मनीषा नगारची क्राइम रिपोर्टर@

#ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही

#500 से अधिक बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है

#म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में उड़ीसा, गुजरात, बिलासपुर, रायपुर के 4 आरोपी गिरफ्तार

#गिरफ्तार आरोपियों से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिम कार्ड, 60 बैंक अकाउंट कीट बरामद

#गिरफ्तार आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है

#म्युल एकाउंट का कंट्रोल चीनी नागरिकों के द्वारा APK के माध्यम से किया जाता था

#पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी के लिये खाता उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है

*पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।*

*गोल चौक एवम कटोरातालाब कुल दो स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई आफिस को सील किया गया*

निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 एवं थाना आजाद चौक में साउथ इंडियन बैंक में खुले 17 म्यूल बैंक अकाउंट पर 283/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर
www.erishtaa.com
www.jeevanjodi.com
www.royalrishtey.com
मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वर वधू का फर्जी फोटो दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को चिन्हांकित कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही के दौरान गोल चौक डगनिया में जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय एवं कटोरा तालाब में ई रिश्ता के नाम से बनाए गए फर्जी कार्यालय में रेड किया गया।आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से जानकारी प्राप्त हुई है की इनके द्वारा चीन नागरिकों के लिए देश के विभिन्न शहरों में व्याप्त साइबर अपराधियों के नेटवर्क के माध्यम से मनी लाउंड्रिंग के लिए म्युल बैंक एकाउंट्स का लेनदेन किया जाता था। म्युल एकाउंट का कंट्रोल APK के माध्यम से किया जाता था। बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन की रकम के मुताबिक सभी को उनका कमीशन मिलता था।
बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1 गजसिंघ सुना पिता घनु सुना उम्र 32 वर्ष पता सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर ओडिशा

2 भिखु सचदेव पिता मनसुख लाल उम्र 32 वर्ष पता भाटिया, कल्याणपुर, द्वारिका गुजरात

3 साहिल कौशिक पिता शत्रुघ्न कौशिक उम्र 23 वर्ष पता काठाकोनी, तखतपुर बिलासपुर

4 हर्षित शर्मा पिता स्वर्गीय संजय शर्मा उम्र 18 वर्ष पता अरविंद नगर, कटोरा तालाब रायपुर

  • Related Posts

    Chhattisgarh Industry Dialogue on Green Steel secures investment commitments of ₹13,840 crore

      Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai calls for Chhattisgarh’s steel to be converted into downstream and specialty products within the state; projects to generate 10,921 employment opportunities Raipur, 13…

    Read more

    16 अगस्त को होगा TiE Raipur Founders Monsoon Retreat 2026

      स्टार्टअप संस्थापकों को मिलेगा नेटवर्किंग, सीखने और प्रकृति से जुड़ने का अवसर रायपुर, 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में TiE…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां