Ro no D15139/23

हीरापुर समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

*40 किसानों को मिला ’वनाधिकार पत्र, स्वास्थ्य जांच से लेकर आवास योजना तक मिली कई सौगातें*

 

रायपुर, 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले के सुदूर उसूर विकासखंड स्थित हीरापुर में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और समाधान का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया। शिविर में हीरापुर सहित फुतकेल, बासागुड़ा, गगनपल्ली, मल्लेपल्ली, लिंगागिरी, कोरसागुड़ा, चिपुरभट्टी, चिन्नागेल्लूर और पुसबाका पंचायतों से हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करते हुए 40 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के सामने रखीं। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

*24 विभागों ने लगाए स्टॉल*

 

शिविर में 24 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई और लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों की भारी भागीदारी और योजनाओं के प्रति उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शासन की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोग इनसे जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रहे हैं।

 

*“बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत जागरूकता*

 

प्रशासन ने “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि इन दस्तावेजों के माध्यम से ही लोगों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।

 

*स्वास्थ्य जांच और बाल विवाह रोकने पर जोर*

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवा वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने “बाल विवाह मुक्त बीजापुर” अभियान के तहत ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और इसे रोकने का संकल्प दिलाया।

 

*40 हितग्राहियों को मिला वनाधिकार पत्र*

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका लाभ लेने की अपील की। इस दौरान वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करते हुए 40 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां हितग्राहियों को सौंपी गईं। वहीं मत्स्य विभाग ने हितग्राहियों को जाल और आईस बॉक्स वितरित किए।

 

शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तेलम, उपाध्यक्ष श्री तिरुपति पुनेम, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम उसूर श्री भूपेंद्र गावरे, जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की छटा

      स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में हुई पारंपरिक लोकनृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति, ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान धमतरी, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की धरती अपनी…

    Read more

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल