Ro no D15139/23

मोखपाल शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 265 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

*हितग्राहियों को मौके पर मिले राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस; मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित*

 

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मोखपाल में भव्य समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मोखपाल सहित बड़ेगुडरा, छोटेगुडरा, माहराकरका, तेलम, एटेपाल और पखनाचुआ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 265 आवेदन प्राप्त हुए। हितग्राहियों को मौके पर ही राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस प्रदा किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

 

*हितग्राही मूलक योजलाओं के लाभ का वितरण*

 

शिविर में प्रशासन की तत्परता देखने को मिली, जहाँ कई विभागों ने मौके पर ही सेवाओं का वितरण किया। खाद्य विभाग द्वारा 3 पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए। परिवहन विभाग की ओर से 12 युवाओं एवं ग्रामीणों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस सौंपे गए। मत्स्य पालन विभागरू ने एक हितग्राही को स्वरोजगार हेतु फिशिंग किट और जाल प्रदान किया गया।

 

*शिक्षा और प्रोत्साहन*

 

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा गया।

 

*त्वरित समाधान और जन-सुनवाई*

 

शिविर के दौरान कुल 265 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने इन आवेदनों की प्रकृति के अनुसार उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। ग्रामीणों ने न केवल अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, बल्कि विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

 

*प्रशासन का संकल्प*

 

सुशासन तिहार का यह सफल आयोजन दंतेवाड़ा के सुदूर अंचलों तक शासन की पहुँच और अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करता है। प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों की दहलीज पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है, ताकि सुशासन की अवधारणा धरातल पर साकार हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्राथमिक शाला मोखपाल के नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत किया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान