Ro no D15139/23

राज्योत्सव में आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में उमड़ रहा लोगों का हुजूम

*25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित थीम पर बने स्टॉल लोगों को कर रहा आकर्षित*

*शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय और गिरौधपुरी धाम में स्थापित जैतखाम की मिल रही विशेषताओं की जानकारी*

रायपुर, 03 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेला ग्राउंड में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा लगाए स्टॉल में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। विभिन्न योजनाओं पर बनाए गए थीम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्योत्सव 2025 को रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार राज्योत्सव का आयोजन 01 नवम्बर से 05 नवम्बर तक पांच दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से 01 नवंबर को रजत जयंती राज्योत्सव का शुभारंभ हुआ।

राज्योत्सव में लगाए विभागीय स्टॉल में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के हितार्थ चलाई जा रही विभागीय योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। इसीलिए स्टॉल लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। इसमें शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की झलक, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान, छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली का प्रदर्शन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत उपलब्धियां, राज्य गठन से लेकर अब तक विभाग की 25 वर्षाे की उपलब्धियों पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों को अवलोकन एवं विक्रय हेतु स्टॉल में रखा गया है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। मेले में बड़ी संख्या में पुस्तकों का विक्रय भी हुआ है। स्टाल में गिरौदपुरी धाम से संबंधित जैतखम एवं स्थल की विशेषता भी बताई गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड की प्रदर्शनी एवं सेल्फी जोन भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान