Ro no D15139/23

ग्रामीण बैंक के हितग्राहियों को  स्वरोजगार के लिए दिया जा रहा मुद्रा लोन

’कांसाबेल में लोन देने हेतु विभिन्न हितग्राही के घर-घर जा कर किया गया सत्यापन

जशपुरनगर 15 मई 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकसित भारत बनाने के उददेश्य को साकार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कांसाबेल में ग्रामीण बैंक के हितग्राही को मुद्रा लोन के तहत 15 हजार से 2 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। ताकि उनके आजीविका में वृद्धि हो और स्व-रोजगार के लिए मदद मिल सके। मुद्रा लोन के तहत् हितग्राही के लिए स्व रोजगार हेतु किराना दुकान, टेंट दुकान, सिलाई दुकान, पोल्ट्री फार्म, ब्यूटी पार्लर दुकान, छोटे-छोटे चाट-गुपचुप के दुकान का प्रावधान रखा गया है। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के द्वारा हितग्राही का चयन किया जाता है फिर उस कार्य को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लोन 10 से 12 प्रतिशत कम वार्षिक ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर श्री सचिन तिवारी एवं जनपद स्टाफ के द्वारा विभिन्न हितग्राही के घर-घर जा कर हितग्राही का वेरिफिकेशन किया गया।

  • Related Posts

    जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल

     जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

    जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?