Ro no D15139/23

जिले में स्कूलों में साईबर सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आयोजन

– किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक
राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने साईबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की साईबर सेल की टीम द्वारा जिले की सभी सात परियोजनाओं में स्कूलों का चयन कर साईबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत साईबर बुलिंग, साईबर ग्रुमिंग, ऑनलाईन गेमिंग, डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, ट्रेडिंग, कॉल क्लोनिंग, साईबर ठगी, फर्जी वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल, घर बैठे लोन, वर्क फ्रॉम होम जैसे जालसाजों के झांसे में नहीं आने के लिए सतर्क किया गया। साथ ही सोशल मीडिया एवं ऑनलाईन शॉपिंग का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।
साईबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़, सोमनी महाविद्यालय एवं सोमनी पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादराटोला, स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूटोला चिचोला, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल बहादुर नगर, रामदयाल कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकट्टा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदुमतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासुला एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में किया गया। पखवाड़े में साईबर सेल के थाना प्रभारी श्री विनय कुमार पम्मार, सहायक उप निरीक्षक श्री द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे, श्री सुमन कर्ष, आरक्षक श्री हेमंत साहू, श्री मोरध्वज देशलहरे, श्री सुनील कुमार एवं आरक्षक श्री कालीचरण देशमुख द्वारा साईबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान राजनांदगांव ग्रामीण 01 की परियोजना अधिकारी श्रीमती शिल्पा तिवारी, राजनांदगांव ग्रामीण 02 की परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला शर्मा, जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलम साहू सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त