Ro no D15139/23

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 05 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसुदन यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन श्री शैकी बग्गा, वार्ड पार्षद श्री कमलेश बन्धे, पार्षद श्री मनोहर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन उपस्थित थे। महापौर श्री मधुसुदन यादव ने कहा कि दाई-बबा दिवस का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना हैं। दाई-बबा दिवस का थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी को स्वास्थ्य मेले में लाने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले में दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। जिले में कुल 7454 बुजुर्गों का रक्तचाप, रक्तशर्करा, मोतियाबिंद व अन्य स्वास्थ्य की जांच, मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया गया। साथ ही कुल 234 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया गया। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज किये गये। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनका कार्ड बनवाया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास राठौर, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. शैलेष जोशी, डॉ. दीपान्शु शर्मा, शहरी सुपरवाईजर श्री कौशल शर्मा, श्री पंकज झा, श्रीमती नूतन साहू, श्रीमती मंजू साहू, श्री अरविंद वर्मा, श्री नेतराम मंडावी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी व वरिष्ठ नागरीकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान