Ro no D15139/23

किशोर न्याय अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के लिए जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव 06 जून 2025। किशोर न्याय अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती हर्षी अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती हर्षी अग्रवाल ने किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चें बालक हंै, जिनके सर्वोत्तम हित में ध्यान रखते हुए विशेष किशोर पुलिस इकाई के बाल कल्याण अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को समन्वित होकर कार्य करना होगा। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करना होगा। साथ ही पुलिस प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लंबित प्रकरणों की सतत रूप से समीक्षा करने कहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले में संचालित शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं बाल गृहों में बच्चों का देखरेख किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किया जा रहा है। गृह के परिवीक्षा अधिकारी एवं केसवर्कर द्वारा बालकों के परिजनों से सतत संवाद करते हुए काउंसलिंग सेवा प्रदाय कर बालकों के प्रकरण की शीघ्र निपटान हेतु परिजनों को तैयार करते हुए किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निराकरण कराया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यशाला उपरान्त और भी तीव्र गति से लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विभागीय अमले द्वारा कार्य किया जाएगा।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक व राज्य समन्वयक श्री विपिन ठाकुर ने बचपन बचाओं आन्दोलन एवं राज्य स्तरीय स्त्रोत व्यक्ति द्वारा कार्यशाला में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों अनुसार कार्य दायित्व से अवगत कराया गया तथा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु विधि सम्मत सुझाव भी दिए। कार्यशाला में डीएसपी श्री दिलीप सिसोदिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्रीमती संगीता राव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री एनएस रावटे, जिले के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, एक्सपर्ट पैनल सदस्य श्री अमलेंदु हाजरा सहित बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक, परीवीक्षा अधिकारी तथा जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्रकिशोर लाड़े, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती स्मिता उइके उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान