Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत दाई-बबा दिवस का आयोजन  04 जून हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर थीम के साथ शिविर का होगा आयोजन

जशपुरनगर 03 जून 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा-निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में  04 जून 2025 को स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत दाई-बबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त दिवस को आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये जाने वाले स्वास्थ्य मेला में दाई-बबा दिवस का आयोजन जिला के प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान तथा स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच को सुदृढ़ करना है। उक्त दिवस हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर थीम के साथ आयोजित होगा। शिविर में रक्तचाप की जांच, रक्त शर्करा की जांच, ऑर्थाेपेडिक, हड्डी एवं जोड़ परामर्श, नेत्र परीक्षण-मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग, आयुष आधारित परामर्श-आयुर्वेद, योग, जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य एवं याददाश्त जांच, फॉलोअप तथा रेफरल एवं आयुष्मान भारत कार्ड लिंकिंग और अन्य सुविधा उपलब्ध रहेगा।
इस कार्यक्रम का एक प्रमुख विशेषता यह भी है कि, उक्त दिवस को बच्चों- पोता-पोतियों
को शामिल कर अपने दादा-दादियों को शिविर तक लाने, उनकी उपचारोपरान्त घर ले जाने का दायित्व दिया जा रहा है। जिससे बच्चों और बुजुर्गों के बीच भावनात्मक संबंध मजबुत हो सके और बच्चे बुजुर्गों की समस्याओं को समझते हुए आयुष्मान अरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य गतिविधियों को भी समझ सकें। साथ ही उक्त शिविर में पोते-पोतियों हेतु शिक्षाप्रद सत्र का भी आयोजन किया जाना है, जैसे हम अपने बड़ो का ध्यान कैसे रखें-संवादात्मक गतिविधियां, चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता-मेरे दादा-दादी मेरी प्रेरणा हैं, साथ-साथ संवाद सत्र, सांस्कृतिक एवं प्रेरणास्पद सत्र-बाबा दाई की सीख, बबा-दाई सम्मान समारोह आदि गतिविधियां सामिल है।
उक्त शिविर में समस्त दाई-बबाओं (बुजुर्गों) को उपस्थित कराकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने एवं बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में जोड़कर बच्चों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य गतिविधियों की समझ बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किया गया है।

  • Related Posts

    फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

      स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

    Read more

    बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

     कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत