Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन

अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने स्कूलों के नो टोबैको जोन में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर कार्रवाई के दिए निर्देश
मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीव्ही न लगाने पर होगी कार्रवाई

जशपुरनगर, 03 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके तहत कलेक्टर ने हाइवे पर बने ढाबों में आकस्मिक जांच करते हुए अवैध रूप से शराब के विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटपा अधिनियम के तहत स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के निकट बाउंड्रीवाल से 100 मीटर क्षेत्र में बनाये गए नो टोबैको जोन में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों के विक्रय को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने अवैध रूप से नशीली दवाइयों एवं शेड्यूल दवाइयों का विक्रय करने वाले दवाई दुकानों पर कार्रवाई करने के हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी दवाई दुकानों पर सीसीटीव्ही लगाए जाने के संबंध में जानकारी ली और जहां नहीं लगा उन मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ऐसे क्षेत्र जहां नशे के आदी लोगों की संख्या अधिक है वहां समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग को साथ मिलकर लोगों को समझाइश देने, और आदतन नशा करने वालों को नशामुक्ति केंद्र लाने एवं उनकी लत छुड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की नशामुक्ति हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को जागरूक करने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में शपथ दिलाने के साथ ही इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर ने एनडीपीसी एक्ट एवं सफेमा के तहत की गई कार्रवाई और मादक पदार्थ के विरूद्ध की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान  अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी, सीएचएमओ श्री जी.एस. जात्रा, जिला परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!