Ro no D15139/23

कलेक्टोरेट गार्डन में पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु लगाए गए सकोरे

– कलेक्टर ने नगरवासियों से पक्षियों के लिए अपने घरों में सकोरे लगाने की अपील की
राजनांदगांव 09 अप्रैल 2025। ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टोरेट के गार्डन में पक्षियों के लिए दाना- पानी हेतु सकोरे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट के खुबसूरत गार्डन में पक्षियों का वास है। यहां की हरीतिमा और वृक्षों से कलेक्टोरेट आने वाले आगंतुकों को भी इस गर्मी के मौसम में शीतल छांव मिलती है। पक्षियों का कलरव और चहल- पहल बनी रहे, इसके लिए कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मिलकर कलेक्टोरेट गार्डन में पक्षियों के लिए सकोरे लगाए हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नगरवासियों से पक्षियों के लिए अपने घरों में सकोरे लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती हुई गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु-पक्षियों को भी पानी देने की जरूरत है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रकृति, जैव विविधता, जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए हम सभी की सहभागिता होनी चाहिए।

  • Related Posts

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान एवं महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

      राजनांदगांव 07 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर 8 मई 2026 को जिले के ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, जिला…

    Read more

    किसान  लेखूराम के लिए सुशासन तिहार साबित हुआ मददगार शिविर में आवेदन करते ही तत्काल मिली किसान किताब – अब आसानी से मिलेंगी कृषि सुविधाएं

      राजनांदगांव 07 मई 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों के लिए राहत और समाधान का माध्यम बन…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…