Ro no D15139/23

सीएमएचओ कार्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित

धमतरी 3 मार्च 2026 । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के तहत कुछ पदों पर संशोधन किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेखित 17 मेडिकल ऑफिसर (आयुष) के रिक्त पदों में से 01 पद को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। वहीं विज्ञापन में प्रकाशित 14- लेबोरेटरी टेक्नीशियन (BPHU) एवं 15- लेबोरेटरी टेक्नीशियन (RBSK) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा उपरांत पात्र-अभ्यर्थियों की सामान्य मेरिट सूची एवं चयन सह प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा रही है।
चयनित एवं प्रतीक्षित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु 10 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी में उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने या दस्तावेज अपूर्ण/असत्य पाए जाने की स्थिति में अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया