Ro no D15139/23

ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP) अंतर्गत ऑयल पाम विस्तार कार्यक्रम जिले में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। उद्यान विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं 3एफ ऑयल पाम के सहयोग से धमतरी जिले को 100 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।

इसी क्रम में एक दिवसीय कार्यशाला सह सेमीनार का आयोजन 10 मार्च 2026, मंगलवार को शासकीय उद्यान रोपणी, बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा करेंगे । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भी उपस्थित रहेंगे । कार्यशाला में उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रगतिशील कृषक तथा ऑयल पाम की खेती में रुचि रखने वाले सभी वर्गों के किसान सहभागी होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ऑयल पाम की उन्नत किस्मों, रोपण तकनीक, पौध संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन, अंतरवर्ती फसलों की संभावनाएं तथा विपणन व्यवस्था पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अम्मा पॉम प्लाटेंशन प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञ कृषकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही, योजनांतर्गत केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदत्त अनुदान तथा राज्य सरकार की अतिरिक्त टॉप-अप सहायता के प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ऑयल पाम एक दीर्घकालिक एवं उच्च उत्पादकता वाली नगदी फसल है, जो सिंचित क्षेत्रों में किसानों के लिए स्थायी आय का सशक्त माध्यम बन सकती है। राज्य शासन द्वारा प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से कृषकों को उपज की बिक्री में सहूलियत मिलेगी।
उप संचालक उद्यान, जिला धमतरी श्रीमती पूजा कश्यप साहू ने जिले के अधिक से अधिक कृषकों से कार्यशाला में सहभागिता कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने तथा जिले में तिलहनी फसलों के रकबे में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया