Ro no D15139/23

मां महामाया एयरपोर्ट में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति पश्चात साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथि निर्धारित

अंबिकापुर 17 फरवरी 2026/  मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची को जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त 07 दावा आपत्ति का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी, अकाउंटेंट के 01 पद हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी एवं असीस्टेंट ग्रेड-3 के 01 पद हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी हैं।

उन्होंने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत साक्षात्कार हेतु 09 मार्च 2026 प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय मां महामाया एयरपोर्ट में उपस्थित होंगे। वहीं असीस्टेंट ग्रेड-3 से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत कौशल परीक्षा हेतु 10 मार्च 2026  को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक अम्बिकापुर (सरगुजा) में उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के विज्ञापन के उपरांत अपर्याप्त आवेदन तथा भर्ती नियम के अनुरूप अनुभव न होने के कारण उक्त पद के आवेदनों को चयन समिति के निर्णयानुसार निरस्त किया गया है। तथ उक्त पद हेतु पुनः विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के पात्रता में छूट (यदि कोई हो तो) 25 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 के बीच वेबसाईट पर प्रकाशित किया जाएगा इच्छुक अभ्यर्थी उक्त सूचना के आधार पर पुनः आवेदन कर सकते है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक