Ro no D15139/23

20 फरवरी को बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायतों में लगेंगी चौपाल शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की होगी परख

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन की एक बड़ी पहल के तौर पर 20 फरवरी को बकावण्ड विकासखंड के ग्राम पंचायतों में चैपाल लगाई जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश छिकारा के द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त बस्तर संभाग के निर्देशों के परिपालन में आगामी 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत बकावण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष निरीक्षण एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलग-अलग पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्हें सुबह 10 बजे से अपने निर्धारित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर अनिवार्य रूप से निरीक्षण कार्य प्रारंभ करना होगा।
अधिकारियों का यह दल प्रत्यक्ष रूप से आंगनबाड़ियों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, उचित मूल्य की दुकानों और निर्माणाधीन कार्यों का जायजा भी लेगा। इस दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता और हर घर नल-जल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण की इस प्रक्रिया के बाद दोपहर 2 बजे से अधिकारी पंचायत भवनों में ग्रामीणों के साथ सीधे रूबरू होंगे और उनकी शिकायतों व समस्याओं पर चर्चा करेंगे। सजगता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण के तुरंत बाद उसी दिन शाम 4 बजे जनपद मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं कलेक्टर करेंगे। इस महत्वपूर्ण अभियान की पूर्व सूचना ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए एक सप्ताह पहले से ही गांवों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक