Ro no D15139/23

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि घोषित 01 जून से 12 जून 2026 तक 05 शहरों के 10 परीक्षा केंद्रों में होगी ऑनलाइन परीक्षा

 जशपुरनगर 20 मई 2026/ भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के 05 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर के 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाने शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarm.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सेना द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों एवं भ्रामक आश्वासनों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम