Ro no D15139/23

सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने तिथि संशोधित, 25 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीयन

 खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि संचालनालय खेल एवं कल्याण रायपुर द्वारा जारी पत्रानुसार सरगुजा ओलम्पिक खेल का पंजीयन प्रारम्भ हो चुका है, सर्व प्रथम प्रतियोगियों को आनलाईन अथवा आफलाईन पंजीयन 12 जनवरी 2026 तक कराए जाने थे। जिसमें संशोधन करते हुए पंजीयन की अंतिम  तिथि 25 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने बताया कि अब विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 28 जनवरी से 03 फरवरी तक, जिला स्तरीय आयोजन 05 फरवरी से 10 फरवरी  तक, संभाग स्तरीय आयोजन 01 मार्च से 03 मार्च तक आयोजित होगा।
बता दें विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति लिंक   https://rymc.cg.gov.in/sargujaolympic2025  में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय/जनपद कार्यालय/नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी.  400 मीटर,  दौड़,  गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 4ग100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल. बास्केटबाल आयोजित होंगे। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाडी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में पहला आयुवर्ग 14 से 17 वर्ष बालक/बालिका एवं दूसरा आयुवर्ग 17 वर्ष से अधिक महिला/पुरुष होंगे। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
  • Related Posts

    कोंडागांव में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    सांसद भोजराज नाग और विधायक लता उसेंडी की मौजूदगी में हुआ सामूहिक योगाभ्यास*   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार…

    Read more

    पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

    जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को किया नमन   *विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मां शखिनी महिला उत्थान केंद्र पहुंचे वनमंत्री*   रायपुर, 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा