Ro no D15139/23

अमृत सरोवर योजना से जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया अवसर सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सरोवर में किया मछली पालन,मिला आजीविका का साधन

शासन की अमृत सरोवर योजना जिले में जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के तहत निर्मित तालाब न केवल भू-जल स्तर बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ग्राम पंचायत बरगंवा में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत निर्मित तालाब इसका सजीव उदाहरण है। इस तालाब में सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाएं मछली पालन का कार्य कर रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़ेगी, अब उन्हें गांव में ही रोजगार का अवसर प्राप्त हो रहा है।
ग्राम पंचायत बरगंवा की सरपंच श्रीमती संजिता सिंह ने बताया कि शासन की अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत उनके गांव में तालाब का निर्माण कराया गया है। तालाब निर्माण के पश्चात गांव के जल स्तर में सुधार हुआ है, जिससे आसपास के कुओं और जल स्रोतों में भी जल उपलब्धता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस तालाब को महिला स्व सहायता समूह को आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से सौंपा गया है।सरपंच श्रीमती सिंह ने बताया कि सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तालाब में लगभग 4000 मछली बीज डाले गए हैं। मछली पालन के इस कार्य से समूह की महिलाओं को भविष्य में अच्छी आमदनी प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साथ ही महिलाएं स्वयं के श्रम और कौशल से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं ग्रामीण आजीविका के सृजन का एक प्रभावी मॉडल है। इस योजना से गांव में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और महिलाओं की भागीदारी से सामाजिक- आर्थिक विकास को गति मिल रही है।
ग्रामीण महिलाओं ने भी शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तालाब निर्माण और मछली पालन से उन्हें स्थायी आजीविका का साधन मिला है। अमृत सरोवर योजना से गांव का समग्र विकास हो रहा है और ग्रामीण महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा