Ro no D15139/23

बस्तर की बेटियाँ उड़ेंगी सफलता की नई उड़ान बेंगलुरु की फॉक्सकॉन कंपनी में 12 युवतियों का चयन कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जगदलपुर 31 जुलाई 2026/  बस्तर की प्रतिभाएं अब देश के अग्रणी औद्योगिक मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिला प्रशासन बस्तर के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जिले की 12 युवतियों का चयन विख्यात इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टरेट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके सफल, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना एवं सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक भी उपस्थित थे।

संवाद के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी चयनित बेटियों को बधाई देते हुए उनकी चयन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने युवतियों का हौसला बढ़ाते हुए आश्वस्त किया कि दूसरे शहर में कार्य करने के दौरान यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या चुनौती का सामना करना पड़े, तो वे बिना किसी झिझक के तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन हर कदम पर उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव ढाल बनकर खड़ा रहेगा। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी चयनित युवतियों को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यस्थल पर पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से कार्य सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यहाँ प्राप्त बेहतर अनुभव भविष्य में प्रगति के नए और उत्कृष्ट अवसर दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं सहायक कलेक्टर ने चयनित युवतियों को निडर रहकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और हर परिस्थिति में निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।

इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन के विभिन्न घटकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी युवतियों में से कुछ ने जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जबकि अन्य युवतियाँ लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से इस अवसर से जुड़ीं। इस पूरे सफर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों ने भी युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही स्वयंसेवी संगठन प्रदान संस्था की टीम ने नियोजन हेतु किए गए प्रयासों और संपूर्ण प्लेसमेंट प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की। बस्तर की इन बेटियों की यह सफलता न केवल उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वावलंबन का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगी।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से