Ro no D15139/23

नशामुक्ति भारत अभियान : 31 अगस्त तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

उप संचालक ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

दिव्यांगों ने फौजियों को बांधी राखी

धमतरी, 06 अगस्त 2025/जिले में नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन 31 अगस्त 2025 तक किया जायेगा। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर धमतरी में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों एवं दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति धमतरी (दिव्यांग) के सदस्यों को नशामुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बनाये गए प्रचार रथ कों उप संचालक समाज कल्याण श्रीमति मनीषा पाण्डेय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण से श्री घनश्याम साहू, श्री बसंत बिश्नोई, श्रीमती संतोषी बिश्नोई, श्रीमति सुलेखा अली एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति ने आज फौजी भाइयों के लिए राखी बांधने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। राखी बांधने का मुख्य कार्यक्रम धनोरा जिला बालोद स्थित 14 वीं वाहिनी बटालियन में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बताया कि दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु दिव्यांग आश्रम संचालित किया जा रहा है। इस आश्रम के माध्यम से सभी दिव्यांग भाई-बहनों को प्रशिक्षण और लाभ प्रदान किया जाएगा।
समिति के संस्थापक बसंत कुमार बिश्नोई ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में दिव्यांग भाई-बहनों के हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा। यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन के पर्व को सैनिकों के साथ जोड़ता है, बल्कि समाज में नशा मुक्ति और दिव्यांग सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी बढ़ावा देता है।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!