Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बालक आश्रम दुगली एवं सिंगपुर छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

धमतरी, 06 अगस्त/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने भ्रमण के दौरान बालक आश्रम दुगली एवं सिंगपुर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आश्रम शाला में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा, खेलकूद, भोजन व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्रम के निवास कक्षों, रसोईघर, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों की बेहतर साफ-सफाई और जल आपूर्ति की व्यवस्था सतत एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि सभी बच्चों के खिड़कियों में मॉस्क्यूटो नेट लगी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और ताकि कीट-पतंगों सुरक्षा रहती है। इस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सराहना की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्रम के बच्चों से खेलकूद और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में बातचीत की और उनसे 13 एवं 17 के पहाड़े सुनाने को कहा। बच्चों ने पहाड़ा सुनाया और आठवीं के बच्चों ने इंग्लिश में अपना पिता का नाम बताया। बच्चों ने कलेक्टर को बताया किं खेलकूद के लिए उनकी रुचि के अनुसार नियमित रूप से खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बच्चों को बेसिक जानकारी अंग्रेजी में सिखाई जाए और उन्हें छोटी-छोटी स्पीच के लिए भी मोडिफाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि इन कक्षाओं में बच्चों को भाषण कला, संवाद शैली तथा अन्य प्रेरणादायक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाए। कलेक्टर ने बच्चों को टॉफी वितरित की, जिसे पाकर बच्चे खुश हुए।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!