Ro no D15139/23

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Pankaj Tripathi brother attack: (पंकज त्रिपाठी) बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

बेलसंड गांव में हुई वारदात

घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

पुरानी रंजिश को माना जा रहा वजह

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने आरोपी की पहचान की

घटना की सूचना मिलते ही माधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुए इस हमले ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान