Ro no D15139/23

भाई पर हमले के बाद पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी, जानें कैसी है विजेंद्रनाथ त्रिपाठी की हालत

Pankaj Tripathi Brother Attack: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. पंकज के बड़े भाई विजेंद्रनाथ त्रिपाठी पर बिहार के गोपालगंज जिले में जानलेवा हमला हुआ. बताया जा रहा है कि हमले में विजेंद्रनाथ त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. भाई की हालत की खबर मिलते ही पंकज भी पटना पहुंच गए हैं.

Pankaj Tripathi Reaches Patna: भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी

एचटी सिटी सूत्रों के मुताबिक,   इस वक्त बेहद परेशान हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि विजेंद्रनाथ को कई चोटें लगी हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूत्र बताते हैं कि वह लगातार परिवार के संपर्क में हैं और अस्पताल में भाई की देखरेख कर रहे हैं.

Land Dispute Attack: जमीन विवाद बना हमले की वजह

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात गोपालगंज जिले के बेलसंड तिवारी टोला गांव में हुई. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर यह हमला किया गया. विजेंद्रनाथ त्रिपाठी खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी आरोपी राजेश साह ने उन पर हमला बोल दिया. आरोपी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में विजेंद्रनाथ को कई गंभीर चोटें आईं. पहले उन्हें गोपालगंज मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत को देखते हुए बाद में पटना के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

Accused Rajesh Sah Arrested: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही सख्त पूछताछ

गोपालगंज पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस हमले में और कौन-कौन शामिल था. पुलिस को शक है कि आरोपी के साथ मिरहट्टी और आसपास के गांवों के कुछ अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है. गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. हालांकि अब तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान