Ro no D15139/23

कोविड से 5 और मरीजों की मौत, देश में 4 हजार से पार पहुंचा एक्टिव केस

नई दिल्ली । भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में इस महामारी से 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक 4026 एक्टिव केस सामने आए हैं। ये मौतें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हुईं। जिन लोगों की मौत हुई है उन्हे पहले से कोई बीमारी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 4026 हो गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले सामने आए, जिनमें 20 मुंबई से हैं।
महाराष्ट्र में एक्टिव केस 800 के पार पहुंचे
महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 44 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 331 है। कर्नाटक में 87 नए मामले सामने आए, यहां मरीजों का आंकड़ा 300 के पार हो गई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 5 लोगों की जान गई है। केरल में 80 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। उन्हें निमोनिया, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हृदय रोग था। महाराष्ट्र में 70 और 73 साल की दो महिलाओं की मौत हुई, दोनों को डायबिटीज और हाइपरटेंशन था। तमिलनाडु में 69 साल की एक महिला की मौत हुई, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज और पार्किंसन रोग था। पश्चिम बंगाल में 43 साल की एक महिला की मौत हुई। उन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी थी। इससे पहले दिल्ली में भी 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। वो आंतों की बीमारी से जूझ रही थी। बाद में वह कोविड से संक्रमित हो गई।
संक्रमण पर ICMR ने क्या किया
कोविड का नया संक्रमण ओमिक्रॉन के NB.1.8.1 सब-वेरिएंट की वजह से फैल रहा है। ICMR ने कहा है कि यह स्ट्रेन तेजी से फैलता है, लेकिन इससे बीमारी हल्की होती है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, बदन दर्द, नाक बहना और भूख न लगना शामिल हैं। ये लक्षण मौसमी फ्लू जैसे ही हैं।

  • Related Posts

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    US Attack Iran Bridge: ईरान के खिलाफ अमेरिकी की कार्रवाई अब नागरिक ढांचों पर भी होने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर रात दावा किया कि हवाई हमलों…

    Read more

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    Trump Fires Attorney General Pam Bondi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटा दिया. यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनकी कार्यशैली को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त