Ro no D15139/23

बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की डीसेंट शुरुआत, ‘ठग लाइफ’ की कमाई दूसरे दिन ही रह गई आधी

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म मानी जाने वाली ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट किया गया था और सस्पेंस का थ्रिल देकर फिल्म को और भी रोचक बनाने का प्रयास हुआ था। अब इन प्रयासों में ये फिल्म कितना सफल हुई है और फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है, ये सामने आ गया है। जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ और ‘ठग लाइफ’ समेत बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को क्या रहा फिल्मों का हाल।
दर्जन भर से भी अधिक स्टार्स वाली इस कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भी था और थिएटर्स के बाहर लंबी लाइनें भी पहले शो के लिए दिखी थीं। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। कई स्टार्स से भरी हाउसफु 5 ने अपने पहले दिन 23 करोड़ रुपए की कमाई की है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भारी भरकम बजट में बनी फिल्म के लिए ये कमाई बहुत अच्छी तो नहीं है। हालांकि, बुरी भी नहीं मानी जाएगी। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।
एक ओर जहां अक्षय कुमार ‘हाउसफुल 5’ के जरिए थिएटर में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कमल हासन एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ठग लाइफ’ के लेकर आए हुए हैं। पहले दिन सिर्फ 15.5 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘ठग लाइफ’ दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई शुक्रवार को आधी ही रह गई। फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाया, जो कि पहले दिन से लगभग आधा ही है। ऐसे में दो दिन में फिल्म सिर्फ 23 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते बिताने के बाद ही ‘भूल चूक माफ’ ओटीटी पर आ चुकी है। ऐसे में कल यानी शुक्रवार को ओटीटी पर आने के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। गुरुवार तक 1.5 करोड़ की कमाई करने वाली राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ शुक्रवार को सिर्फ 47 लाख रुपए ही जुटा पाई। दो हफ्तों में फिल्म की कुल कमाई की 67.07 करोड़ रुपए हो गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था

        0 वनांचल के सांचरखुटरा में शिक्षकों की तैनाती और मध्यान्ह भोजन की सुविधा, अब बरसात भी नहीं रोक पाएगी बच्चों की पढ़ाई रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    बारिश में सबसे ज्यादा खिलते हैं गुलाब की ये 5 वैरायटी, जो आपके गार्डन की बढ़ा देंगी खूबसूरती

    Best Rose Varieties for Monsoon: बारिश का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं लाता, बल्कि बागवानी करने वालों के लिए भी यह सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार