Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत खुर्सीपार के ग्रामसभा में रबी मौसम में धान की फसल नहीं लेने का लिया गया निर्णय

ग्रामीणों को फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक
छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार में फसल चक्र परिवर्तन के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के किसानों द्वारा जल संरक्षण के लिए विशेष पहल की गई है। ग्राम पंचायत खुर्सीपार के ग्रामसभा में रबी मौसम में धान की फसल नहीं लेने का निर्णय लिया गया। ग्रीष्मकालीन फसल में चना, तीवरा, मूंग, गेहूं, मक्का जैसी कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए चर्चा की गई। जिले में भू-जल स्तर गिरावट के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत खुर्सीपार के विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया कि धान की खेती से भूमि की उर्वरता में कमी होती है। बदलते मौसम और बढ़ते उत्पाद खर्च को देखते हुए फसल पद्धति में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। धान की फसल लेने से होनी वाली समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पानी मोटर के लगातार चलने से घरों में लो-वोल्टेज की समस्या होती है। गांव के बोरवेल और बोरिंग में जल स्तर सूख जाता है। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है। विशेष ग्राम सभा में सरपंच, पंच ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रुद्रेश्वर मंदिर परिसर का होगा समग्र विकास, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा धार्मिक-पर्यटन केंद्र

    ग्रीन कॉरिडोर, बोटिंग और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ेगा आकर्षण धमतरी, 12 मार्च 2026//जिले के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रुद्रेश्वर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल के…

    Read more

    साझी मेहनत, साझा समृद्धि – ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन’

        धमतरी, 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान