Ro no D15139/23

शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की ओर निर्णायक कदम -स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

*केंद्रीय बजट 2026*

*भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट*

रायपुर, 01 फरवरी 2026-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह बजट शिक्षा, रोजगार, तकनीक, स्वास्थ्य, ग्रामोद्योग, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी है।

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बजट का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर की मजबूत नींव रखता है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्कूल शिक्षा के लिए किए गए प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों के ड्रॉप-आउट को रोकने हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास भवनों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे दूरस्थ, ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और शिक्षा से वंचित रहने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बजट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नई तकनीक एवं स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देकर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने का सशक्त रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। साथ ही एआई आधारित स्वास्थ्य इनोवेशन को बढ़ावा देने से तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं-दोनों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है। हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को दिए गए विशेष प्रोत्साहन से छत्तीसगढ़ के 7 लाख से अधिक हथकरघा श्रमिकों एवं उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

मंत्री श्री यादव ने बताया कि केंद्रीय बजट में 20 हजार नए पर्यटन केंद्रों के विकास, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों को हाई-टेक प्रशिक्षण, सात नए जलमार्गों, सात रेल कॉरिडोर तथा पाँच आयुर्वेद आधारित एम्स की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक विकास होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम