Ro no D15139/23

अश्व प्रजाति के पशुओं हेतु ‘नियंत्रित क्षेत्र’ घोषित

धमतरी । पशुओं में संक्रामक एवं संसर्गजन्य रोगों के नियंत्रण तथा रोकथाम अधिनियम, 2009 (2009 का 27) की धारा 6 की उपधारा (1) एवं धारा 7 की उपधारा (1) और (2) के प्रावधानों के तहत धमतरी जिले में ग्लैन्डर्स रोग के उद्भद के कारण रोग के बचाव, नियंत्रण व उन्मूलन हेतु राज्य सरकार द्वारा धमतरी नगरनिगम क्षेत्र को आगामी तीन माह के लिए अश्व प्रजाति के पशुओं हेतु ’’नियंत्रित क्षेत्र’’ घोषित किया गया है। उप सचिव, छ.ग. शासन, पशुधन विकास विभाग श्री सूर्यकिरण तिवारी द्वारा अश्व प्रजाति के सभी पशुओं के आवागमन को धमतरी नगरनिगम क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है।

इसके साथ ही धमतरी नगरनिगम क्षेत्र में अश्व में ग्लेण्डर्स रोग की पुष्टि होने के परिणामस्वरूप ’’पशुओं में संक्रामक एवं संसर्गजन्य रोगों के नियंत्रण तथा रोकथाम अधिनियम 2009’’ की धारा 3 अंतर्गत निहित प्रावधान अनुसार अधिनियम एवं नेशनल एक्शन प्लान फॉर कंट्रोल एण्ड इरेडिकेशन ऑफ ग्लेण्डर इन इंडिया के निर्धारित प्रावधानों, कार्यों के क्रियान्वयन, सम्पादन के लिए राज्य शासन द्वारा जिले के अधिकारियों का नामांकन किया गया है। इनमें अतिरिक्त उप संचालक डॉ.टी.आर.वर्मा, डॉ.जी.पी. सूर्यवंशी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ.मयंक पटेल और डॉ.एस.के.कुर्रे शामिल हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता