Ro no D15139/23

बिना ज्यादा पैसे खर्च किए रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं घर, मिलेगा खूबसूरत फेस्टिव लुक

Raksha Bandhan Decoration Ideas at Home: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार और राखी का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन घर को सजाने का भी अलग ही उत्साह रहता है. अगर आप भी रक्षाबंधन पर घर को थोड़ा खास और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सामान और कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से आप घर को फेस्टिव लुक (Raksha Bandhan Decoration Ideas at Home) दे सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान डेकोरेशन आइडियाज.

रंग-बिरंगी फूलों की सजावट

रक्षाबंधन पर फूलों से की गई सजावट घर को तुरंत फ्रेश और खूबसूरत लुक देती है. आप गेंदे, गुलाब या आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां बनाकर दरवाजे और पूजा वाली जगह पर लगा सकती हैं. चाहें तो फूलों की छोटी-सी माला बनाकर राखी की थाली के आसपास भी सजा सकती हैं.

खूबसूरत रंगोली बनाएं (Raksha Bandhan Decoration Ideas at Home)

रक्षाबंधन के दिन घर के मेन गेट या पूजा की जगह पर छोटी-सी रंगोली बनाई जा सकती है. इसके लिए आप रंगों के साथ फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. रंगोली में राखी, फूल या सिंपल ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाना अच्छा लगेगा.

राखी स्पेशल फोटो कॉर्नर

रक्षाबंधन की यादों को खास बनाने के लिए घर में एक छोटा-सा फोटो कॉर्नर तैयार करें. एक सादी दीवार पर रंगीन दुपट्टा या सुंदर कपड़ा लगाएं और उसके ऊपर फूलों की लड़ियां, फेयरी लाइट्स और कुछ पेपर डेकोरेशन लगाएं.

पेपर डेकोरेशन से दें क्रिएटिव टच

रंगीन पेपर से छोटे फूल, पत्तियां, सितारे या राखी के शेप की कटिंग बनाकर दीवार पर लगाएं. यह तरीका सस्ता भी है और बच्चों को इसमें शामिल करके आप फैमिली टाइम भी एंजॉय कर सकती हैं. घर में रखे पुराने क्राफ्ट पेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • Related Posts

    रसोई पर महंगाई की दोहरी मार! बिना काटे ही क्यों रुला रहा है प्याज? लौकी और भिंडी के नए दामों ने उड़ाए होश बारिश ने बिगाड़ा बजट

    UP News: लखनऊ में लगातार बारिश ने सिर्फ मौसम का मिजाज नहीं बदला, बल्कि रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है. मंडियों में सब्जियों की आवक घटते ही कीमतों में तेजी…

    Read more

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

      राखी। राखी सावंत की बात नहीं हो रही….. 28 अगस्त को आने वाले पवित्र त्यौहार राखी की बात कर रहा हूं। जिससे जुड़े हैं स्नेह और गरिमा के धागे।…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ