Ro no D15139/23

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना

पात्र हितग्राहियों का 25 दिसम्बर तक होगा पुनः सत्यापन एवं ई-केवायसी
  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र हितग्राहियों के पुनः सत्यापन और ई केवायसी के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा समस्त तहसीलदार और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
     छत्तीसगढ़ के भू-अभिलेख आयुक्त द्वारा इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के शहरी 329 और ग्रामीण 15051 लाभान्वित हितग्राहियों की पात्रता का पुनः सत्यापन किया जाना है। इसके साथ ही इन सभी हितग्राहियों का संबंधित बैंक के माध्यम से  ई-केवायसी भी अद्यतन किया जाएगा। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्त ग्रामों में मुनादी कराकर तथा हितग्राहियों की सूची चस्पा करके ई केवायसी के निर्देश दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए 25 दिसम्बर की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त राजस्व अमले को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स वॉट्सऐप ग्रुप पर अपलोड करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
    यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की अनुदान सहायता राशि सीधे बैंक हस्तांतरण के माध्यम से उपलब्ध कराती है। योजना का लाभ लेने के लिए आधार नंबर और बैंक पासबुक की छायाप्रति (जो आधार से लिंक हो) जैसे आवश्यक दस्तावेज के साथ पोर्टल  ddubkmky.cg.nic.in  पर पंजीयन तथा ई-केवायसी अनिवार्य है।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने ली बैठक

    सफाईकर्मियों के आईडी कार्ड बनाने, हेल्थ कैम्प लगाने, पीड़ित के परिजनों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास देने को कहा हॉस्पिटल प्रबंधन पीड़ितों को दी जाने वाली राहत की जानकारी आयोग को…

    Read more

    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल का छत्तीसगढ़ प्रवास

     गिल ने रामकृष्ण हॉस्पिटल घटना में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश रायपुर, 19…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट