Ro no D15139/23

“प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना“ योजना से दीपक उपाध्याय का बिजली बिल हुआ आधा, बिजली कटौती की समस्या भी हुई दूर

अम्बिकापुर 30 जून 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उदयपुर के निवासी दीपक उपाध्याय के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है। दीपक का कहना है कि पूरी गर्मी का मौसम निकल गया मगर मेरे जेब में वो भार नहीं पड़ा, जो हर वर्ष इस मौसम में पड़ता था। गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ने से भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं आए दिन लंबे समय के लिए बिजली कटौती से पूरा परिवार परेशान था। बच्चों की पढ़ाई, घर के अन्य कामकाज में समस्या का सामना पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में पता चलते ही मैंने ऑनलाइन आवेदन किया और अपने छत पर सोलर पैनल लगवाया। तीन वॉट का पैनल  स्थापित करने में 2.16 लाख रुपए  की लागत आयी, इसमें योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 78000 रुपए की सब्सिडी मिली।

श्री दीपक ने बताया कि पैनल लगाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1500 से 2500 तक आता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल आधा हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है, उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। यह न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से राहत देती है, बल्कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने ग्रीन ऊर्जा को अपनाएं, साथ ही बिजली बिल से छुटकारा पाने इस योजना का लाभ लें। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान