Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र – सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब शासकीय सेवाओं का लाभ लेना हुआ अधिक सरल और सुलभ

राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। राज्य शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। इसी का लाभ उठाकर राजनांदगांव जिले की श्रीमती दीप्ति साहू ने ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की राह आसान बनाई।

श्रीमती दीप्ति साहू, पति श्री शेषनारायण साहू पहले की तरह अन्य नागरिकों की भांति शासकीय दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों में जाने को मजबूर थी। उनके पास पूर्व में जारी ऑफलाइन विवाह प्रमाण पत्र था, लेकिन विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। ऑनलाइन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। ग्राम एवं तहसील स्तर पर संचालित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उन्होंने विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करने के बाद उनका आवेदन शीघ्रता से प्रक्रिया में लिया गया और बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय में विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
श्रीमती दीप्ति साहू ने बताया कि आवेदन करने के 15 दिवस के भीतर उन्हें ऑनलाईन विवाह प्रमाण पत्र मिल गया। ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने से अब उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। इस पूरी प्रक्रिया में उनका समय, श्रम और अनावश्यक खर्च भी बचा। सेवा सेतु पोर्टल की सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था से संतुष्ट होकर उन्होंने अन्य लोगों को भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती दीप्ति साहू ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं अब पहले की तुलना में अधिक सरल और सुलभ हो गई हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    व्याकरण ही नहीं, सत्यता और संतुलन ही भाषा की वास्तविक शुचिता – कुलपति प्रो. मनोज दयाल प्रेमचंद जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’ का गठन

    ​ ​रायपुर, 01अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के युगद्रष्टा मुंशी प्रेमचंद की जयंती 31 जुलाई के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात

      घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली प्रवास के दौरान किया दूरभाष पर संपर्क, मुख्यमंत्री की 20-20 लाख रुपये की सहायता घोषणा पर जताया आभार कहा- आतंकियों को उनके कायराना…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR