Ro no D15139/23

सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा से संबंधित सभी केन्द्राध्यक्षों, प्रेक्षकों (ऑब्जर्वर) एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण एवं वितरण, परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठक व्यवस्था, निषिद्ध सामग्री पर नियंत्रण तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री के सुरक्षित संकलन एवं प्रेषण संबंधी सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम एवं प्रेक्षकों को परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केन्द्राध्यक्षों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रशिक्षण में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी केन्द्राध्यक्ष, प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    व्याकरण ही नहीं, सत्यता और संतुलन ही भाषा की वास्तविक शुचिता – कुलपति प्रो. मनोज दयाल प्रेमचंद जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’ का गठन

    ​ ​रायपुर, 01अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के युगद्रष्टा मुंशी प्रेमचंद की जयंती 31 जुलाई के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात

      घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली प्रवास के दौरान किया दूरभाष पर संपर्क, मुख्यमंत्री की 20-20 लाख रुपये की सहायता घोषणा पर जताया आभार कहा- आतंकियों को उनके कायराना…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR