Ro no D15139/23

औषधीय फसलों को बढ़ावा देने ग्राम पचपेड़ी में विकसित हुआ प्रदर्शन प्लॉट

*धमतरी, 23 जुलाई 2025/ जिले में औषधीय फसलों के संवर्धन और जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पचपेड़ी की सामुदायिक भूमि पर औषधीय फसलों के लिए एक विशेष प्रदर्शन प्लॉट विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय कृषकों को औषधीय खेती की तकनीकों, लाभों और संभावनाओं से परिचित कराना है।*

*अब तक जिले के 40 से अधिक स्व-सहायता समूहों ने मनरेगा एवं सामुदायिक संसाधनों के माध्यम से मिश्रित वृक्षारोपण के अंतर्गत औषधीय पौधों का रोपण किया है। इस पहल से न केवल हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि किसानों को आयवर्धन का नया विकल्प भी उपलब्ध हो रहा है।*
*आज छत्तीसगढ़ पादप मंडल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने ग्राम पचपेड़ी का दौरा किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में औषधीय खेती के विस्तार की दिशा में की जा रही पहलों की जानकारी दी।*
*कलेक्टर एवं सीईओ ने बज्ज, ब्राह्मी और लेमनग्रास जैसी औषधीय फसलों के प्रदर्शन क्षेत्र का अवलोकन कर कृषकों को इन फसलों से जुड़ी आर्थिक, औषधीय और विपणन संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन फसलों की खेती से किसानों को अतिरिक्त आय के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं।*
*श्री राव ने बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि धमतरी की यह पहल अन्य जिलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। उन्होंने औषधीय फसलों के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने पर बल दिया।*

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल