Ro no D15139/23

मछुआ सहकारी समिति के सदस्य के आश्रित को मिला 5 लाख रूपए का बीमा लाभ

धमतरी । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित मत्स्यजीवियों की दुर्घटना बीमा योजना के तहत जिले के मछुआ परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सहायक संचालक, मछलीपालन विभाग ने बताया कि नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा निवासी मां दन्तेश्वरी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के सक्रिय सदस्य श्री सत्यजीत तारक का निधन 20 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना के कारण हो गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में 18 अगस्त 2025 को पीएमएमएसवाय जीएआईएस इंश्योरेंस सेल, एनएफडीबी हैदराबाद द्वारा उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता तारक को 5 लाख रूपए की बीमा राशि स्वीकृत कर प्रदाय की गई।

गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत बीमित मत्स्यजीवियों की मृत्यु अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में 5 लाख रूपए, अस्थायी अपंगता होने पर 2.5 लाख रूपए तथा चिकित्सा व्यय हेतु 25 हजार रूपए तक का मुआवजा देने का प्रावधान है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत दी जा रही यह सुविधा मत्स्यजीवियों के परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है। सरकार की प्राथमिकता है कि संकट की घड़ी में परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। सभी पात्र मत्स्यजीवियों को इस योजना का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….