Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ सेमीनार

धमतरी । छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर 8 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उद्यमिता विकास, डिजीटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

सेमीनार में लाईवलीहुड कॉलेज के विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सौ से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग लेनदेन, डिजीटल एवं साईबर ठगी से बचाव, उद्यमिता विकास तथा स्टार्टअप जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी दी।

प्रशिक्षणार्थियों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने संदेहों का समाधान किया तथा सेमीनार को अपने भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री प्रशांत चन्द्राकर, भारतीय स्टेट बैंक धमतरी शाखा प्रबंधक श्रीमती एकता मरकाम, फाइनेंशियल लिटरेसी एंड क्रेडिट काउंसलर, लीड बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा धमतरी के अधिकारी उपस्थित थे।

सेमीनार का सफल संचालन किया गया तथा सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज श्री संदीप कुमार गोन्नाडे ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान