Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

*कहा गुणवत्ता और समय-सीमा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कर समय पर पूरा करें काम*

 

*उप मुख्यमंत्री श्री साव 4 दिनों तक बस्तर में रहकर कार्यों का करेंगे निरीक्षण*

 

*निर्माण कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे*

 

*पहले दिन आज बड़ेगौरी में जल जीवन मिशन के कार्यों को देखा, कोटतरा में सुशासन तिहार में हुए शामिल*

 

*कांकेर में नालंदा परिसर का काम देखा, निर्माणाधीन अमोड़ा-नरहरपुर सड़क का भी किया निरीक्षण*

 

रायपुर. 5 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन आज कई कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वे इस दौरान कांकेर के कोटतरा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक, सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

 

श्री साव आगामी चार दिनों तक बस्तर में रहकर निर्माण कार्यों और योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का निरीक्षण करेंगे। वे इस दौरान बस्तर संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। वे आज अपने बस्तर प्रवास के पहले दिन कांकेर पहुंचे, जहां उन्होंने चारामा विकासखण्ड के ग्राम बड़ेगौरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लिया। जल जीवन मिशन के तहत यहां दो करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण और रेट्रोफिटिंग कर 391 घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। श्री साव ने घरों में जाकर जल आपूर्ति भी देखी। वे वहां जल अर्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांकेर में निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर के कार्यों का निरीक्षण किया। चार करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए आगामी अक्टूबर माह तक इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कांकेर में जिला मुख्यालय के अनुरूप साफ-सफाई की व्यवस्था और जनसुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

 

श्री साव ने अमोड़ा-नरहरपुर सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार और कार्यपालन अभियंता को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समय-सीमा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इनमें किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वर्क-फोर्स और मशीनरी बढ़ाकर कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। 40 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से 16 किमी इस टू-लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम भी सभी कार्यों के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

  • Related Posts

    आधुनिक कृषि तकनीकों को अपना रहे किसान, नैनो उर्वरकों से मिल रहे बेहतर परिणाम मिट्टी के स्वास्थ्य से लेकर फसल की बढ़वार तक, हर स्तर पर दिख रहे सकारात्मक परिणाम

      कोरबा 05 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित नीतियां प्रदेश की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शासन द्वारा उपलब्ध कराई…

    Read more

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

      कोरबा 05 जून 2026/जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा 04 जून 2026 को आदेश पारित कर सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर…

    Read more

    NATIONAL

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने