Ro no D15139/23

नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लिए धमतरी में व्यापक तैयारियां पूर्ण

21 जून को चार परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 1176 अभ्यर्थी

धमतरी, 05 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2026 परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए धमतरी जिले में सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संबंधित विभागों एवं परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिले में इस बार कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1176 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें बीसीएस पी.जी. कॉलेज धमतरी में 480, शिव सिंह वर्मा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में 240, नारायण राव मेघावाले शासकीय गर्ल्स कॉलेज धमतरी में 240 तथा भोपाल राव पावार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रूद्री में 216 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सहायता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी अथवा आवश्यक मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी सिटी कोऑर्डिनेटर से मोबाइल नंबर 9304701155 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक