Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री ने जनचौपाल में ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण*

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों को एसआईआर के संबंध में दी विस्तृत जानकारी*

*ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन का किया भूमिपूजन*

*रायपुर, 16 नवम्बर 2025/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया। जहां उन्होंने गांव-गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां खास बात यह थी कि वे अपने सरल सहज तरीके में ग्रामीणों के साथ जमीन पर सबके बीच बैठे। जहां ग्रामीणों ने अपने प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर अपने मन की सभी बातें उपमुख्यमंत्री के सामने रख दीं। उपमुख्यमंत्री ने सभी से ग्राम का विकास करने के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की और सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। सब उन्हें घेर कर ऐसे बैठे जैसे घर के बड़े को सब घेर कर बैठ जाते हैं, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा भी सभी से इतनी आत्मीयता से मिले की सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बालवाड़ी राजाढार, तरैयाबहरा, बोथी, झलमला एवं शीतलपानी में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को भी उनके समक्ष रखा और उन्होंने सभी का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने चिल्फी सर्किट हाउस में भी जनचौपाल लगाई जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे, जहां उन्होंने प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अपने इस दौरे में ग्रामीणों को चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझाया और सभी को गलत तथ्यों एवं अफवाहों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने सभी को एसआईआर के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अनुसार उपमुख्यमंत्री ने ग्राम शीतलपानी में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षणआवेदन 23 मार्च तक

      ’धमतरी, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों से आगामी 23 मार्च तक…

    Read more

    धमतरी में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को होगी महापरीक्षा, कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील

      धमतरी, 18 मार्च 2026/ जिले में साक्षरता को जन-आंदोलन का रूप देने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन आगामी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज