Ro no D15139/23

विश्व में शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर की हो रही चर्चा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

फुटबॉल खिलाड़ियों को वितरित की खेल सामग्री

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि फुटबॉल मानसिक, शारीरिक संतुलन बनाने का खेल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” के नाम से पहचान बना चुके विचारपुर का जिक्र कई मंचों पर किया है जहां पर खिलाड़ी चार-चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहे है। उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सपना गुप्ता,सानिया कुंडे सुहानी कोल सहित अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों को किट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर के लगभग हर घर में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश, संभाग, जिले का नाम रोशन कर रहे हैं यह विंध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विचारपुर के बच्चे बचपन से ही फुटबॉल खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेचुरल प्रतिभा निखरना आसान होता है, इसके लिए प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के लिए कोच श्री रईस अहमद व अन्य फुटबॉल कोचों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विचारपुर मैदान को विकसित कर खिलाड़ियों को और अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1.50 करोड़ रूपये की लागत से विचारपुर बैगा बस्ती से ज्ञानोदय स्कूल होते हुये खेल मैदान तक रोड कार्य के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय की जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि खिलाड़ी बालक-बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालय का निर्माण, छोटे बच्चों के लिये अलग खेल मैदान तैयार कराया जा रहा है, रात्रि में खेल हो सके इसके लिये रात्रि कालीन लाईट की व्यवस्था, ग्रेडर के माध्यम से बड़े मैदान को व्यवस्थित एवं समतलीकरण कराया गया है, 135 खिलाडियों को ड्रेस किट का वितरण एवं 20 फुटबाल प्रदाय किये गये है। स्टेडियम एवं बाऊण्ड्रीवाल के लिये रिलायन्स फाउण्डेशन एवं एस.ई.सी.एल. को सी.एस.आर. मद से कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कोच रईस अहमद, सीताराम सहित अन्य फुटबॉल कोचों से फुटबॉल खेल के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, पार्षद, सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी व फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल