Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देवांगन समाज एवं क्षत्रिय पवार समाज के सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

*सामाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

*रायपुर, 17 नवंबर 2025/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान आज देवांगन समाज तथा क्षत्रिय पवार समाज के नए सामुदायिक भवनों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाजजनों ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद ग्रहण कर नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दोनों समाजों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नवीन भवन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार समाजों के सशक्तिकरण एवं उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है एवं उनके उत्थान, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। नवीन सामुदायिक भवन समाज की विविध गतिविधियों, बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सभी समाजों एवं वर्गों के विकास हेतु उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री कपूरचंद ठाकरे, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री शंभू देवांगन, श्री लोकनाथ देवांगन, श्री योगेश ठाकरे सहित सामज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता