Ro no D15139/23

दंतेवाड़ा जिला के वनांचल शिक्षा सेवा प्रकल्प हीरानार पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

*शहीद गुण्डाधुर आवासीय छात्र परिसर एवं सरस्वती शिशु मंदिर का किया अवलोकन*

*शालेय संस्था की मूलभूत आवश्यकताओं मांगों के संबंध में किया गया चर्चा*

रायपुर, 08 अगस्त 2025-आज दंतेवाड़ा के गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम हिरानार में स्थित वंनाचल शिक्षा सेवा प्रकल्प संस्था में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आगमन हुआ मूलतः सुदूर ग्रामीण अंचल के निवासरत ग्रामीण आदिवासी समुदाय के छात्रों के सर्वांगीण शैक्षणिक व्यक्तित्व विकास का समर्पित उक्त शालेय संस्था में वर्तमान में 102 छात्र अध्यनरत है। 23 एकड़ में विस्तारित इस संस्था में यहां मुख्यतः अंत्योदय वनवासी परिवारों के बच्चों को आवासीय शिक्षा और संस्कार की मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में एलकेजी से कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई सुविधा यहां दी जा रही है। यहां संस्था की प्राचार्य श्रीमती अनिता सोरी ने बताया कि इस शिक्षा सत्र में तीन नक्सल प्रभावित छात्रों ने भी यहां प्रवेश लिया है। इस क्रम उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शालेय परिसर का अवलोकन करते हुए यहां शैक्षणिक दृष्टि से अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा किया। उक्त संस्था के विभाग समन्वयक श्री संगम लाल पाण्डेय ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 1998 में प्रारंभ हुई इस संस्था का मुख्य उद्देश्य वनवासी बच्चों को मूलभूत शिक्षा और भोजन, आवास, के साथ-साथ संस्कार शिक्षा देकर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा है। यहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय में आस पास के लगभग 22 गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने संस्थागत मांगों के तहत 200 बच्चों के क्षमता अनुरूप सभाकक्ष, संस्था के बाउंड्रीवाल में तार फेंसिंग,सैनिक स्कूल की स्थापना, छात्रावास मरम्मत, सौर पैनल के निर्माण जैसे विभिन्न मांगों से उपमुख्यमंत्री के सम्मुख रखा। इस पर श्री शर्मा ने हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम उन्होंने शालेय परिसर में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, डीएफओ श्री सागर जाधव, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, सरस्वती शिशु मंदिर हीरानार प्राचार्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संस्कृति विभाग ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत प्रविष्टियां की आमंत्रित आर्थिक अभाव अब प्रतिभा की राह में नहीं बनेगा बाधा, कला-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर, 17 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की फेम ट्रिप से प्रभावित हुए देश के प्रतिनिधि, प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

    रायपुर, 17 मार्च।छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार और राज्य की प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित फेम (FAM)…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान