Ro no D15139/23

केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा

*उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सांसद बस्तर सहित बस में सभी अधिकारियों के संग की यात्रा*

 

*रायपुर, 16 मई 2026/* उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर से कार्यक्रम स्थल को जाने के लिए निजी वाहन के स्थान पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पूल वाहन के रूप में बस से सफर किया। जगदलपुर विकासखंड के नेतानार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचकर उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सेवा डेरा परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र, बैंक सखी केंद्र तथा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की।

 

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

उन्होंने शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किया तथा वहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन और आवश्यक सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर के महान जननायक शहीद गुंडाधुर की स्मृति से जुड़ा यह स्थल गौरव का प्रतीक है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।

 

इस अवसर सांसद श्री महेश कश्यप, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार