
जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, पद्म पंडीराम मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.,कलेक्टर आकाश छिकारा,एसपी शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अरुणदेव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा भी पहुँचे ।








