Ro no D15139/23

सबकुछ होने के बावजूद ये लोग जीवन में हमेशा रहते हैं दुखी! क्या आप भी इनमें से हैं एक?

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं. उनकी कही गयी बातें आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. चाणक्य का हमेशा से यह मानना रहा था कि जीवन में आने वाले सुख और दुख बाहरी हालातों की वजह से नहीं बल्कि हमारी ही आदतों और स्वभाव पर निर्भर करते हैं. कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास सबकुछ होने के बावजूद भी उन्हें जीवन में कभी सच्चा सुख नहीं मिल पाता. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन के हर कदम में सिर्फ दुखी ही रहते हैं. भले ही इनके पास हर एक चीज मौजूद क्यों न हों ये लोग कभी भी खुश नहीं रह पाते हैं.

जो व्यक्ति हमेशा शिकायत करता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान हर समय सिर्फ अपनी किस्मत, हालात या फिर दूसरों को दोष देने में ही लगा रहता है वह जीवन में कभी खुश नहीं रह सकता. इस तरह के लोग हर छोटी से छोटी चीज में निगेटिविटी खोज लेते हैं. इनकी हर चीज को लेकर शिकायत करने की आदत इन्हें मेंटली कमजोर बना देती है और इसी वजह से इस तरह के इंसान हर हालात में सिर्फ दुख ही महसूस करते हैं.

 

जो जरूरत से ज्यादा लालची हो

चाणक्य नीति के अनुसार लालच एक ऐसी चीज है जो एक इंसान को जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं होने देता. चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति को जितना मिलता है वह उससे भी ज्यादा पाने की इच्छा रखता है. हर एक चीज पाने की उसकी यह इच्छा उसे कभी चैन से जीने नहीं देती. चाणक्य कहते हैं कि पैसे, पद या फिर सम्मान की कोई सीमा नहीं होती है. अगर आप इनमें संतोष करना नहीं सीखते हैं तो जीवन में हमेशा दुखी ही रह जाएंगे.

जो अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाता

चाणक्य कहते हैं कि गुस्सा किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है. उनके अनुसार जो भी इंसान छोटी से छोटी बातों पर भड़क जाता है वह कभी भी अपने रिश्तों, सम्मान और शांति को अपने पास नहीं रख पाता है. चाणक्य कहते हैं कि गुस्से में लिया गया एक गलत फैसला आपकी पूरी जिंदगी को दुखों से भर सकता है.

जो गलत संगति में रहता है

आचार्य चाणक्य ने किसी भी इंसान की संगति पर काफी गहरा जोर दिया है. वे कहते हैं जो भी इंसान हेमशा निगेटिव्, आलसी और गलत सोच रखने वालों के साथ रहता है उसकी खुद की सोच भी वैसी ही बनती चली जाती है. एक गलत संगति इंसान को सही रास्ते से भटका देती है जिस वजह से भी उसे अपना पूरा जीवन दुखी होकर बिताना पड़ता है.

जो समय और अवसर की कद्र नहीं करता

चाणक्य नीति के अनुसार समय से अधिक कीमती इंसान के लिए और कुछ भी नहीं है. अगर कोई व्यक्ति समय रहते सही फैसले नहीं लेता, तो वह जीवन में आने वाले हर अवसर को या तो गंवा देता है या फिर खो देता है. यह एक ऐसी गलती है जो किसी भी इंसान को जीवनभर पछताने के लिए मजबूर कर देती है. अगर आप समय और अवसर की कद्र नहीं करेंगे, तो आपका आने वाला जीवन दुख और भविष्य को लेकर डर के बीच ही बीतेगा.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!