Ro no D15139/23

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अमानक स्पीड ब्रेकर का निर्माण जारी, वाहन चालक दुर्घटनाओं के शिकार

सूचना फलक नदारद
एक साथ चार ब्रेकर, दो नगर पालिका ने, तीसरा ठेकेदार और चौथा ट्रैफिक विभाग ने बनवाया,
जनता की कमर तोड़ने में विभागों की है साझेदारी ?

चंद्र शेखऱ शर्मा
कवर्धा – कवर्धा शहर में अव्यवस्थित ब्रेकर के अनोखे निर्माण का कारनामा बेधड़क जारी है । एक ही जगह चार-चार ब्रेकर। दो नगर पालिका ने डलवाए, तीसरा ठेकेदार ने ठोक दिया और चौथा ट्रैफिक विभाग ने लगा दिया। न किसी का माप, न मानक , न सूचना बोर्ड , न पेंट । बस जनता की हिचकोले खाती गाड़ी और नगरवासियों के कमर की मजबूती की जांच जारी है ।
शहर के विभिन्न इलाकों में बिना मानकों के बनाए जा रहे स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। ऊँचे और अनियमित स्पीड ब्रेकरों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही है । शहर की अधिकांश गलियों में प्लास्टिक के ब्रेकर ठोके जा रहे है । जिसका कोई माप दण्ड नही ।
राजनांदगांव रोड में बनाये गए ब्रेकर में न कोई मार्किंग की गई है न ही कोई सूचना दायक बोर्ड लगाया गया है जबकि यह स्टेट हाइवे है । बिना मार्किंग के बने ब्रेकर के चलते मोटरसायकल , चारपहिया वाहन चालक अचानक संतुलन खो बैठते हैं। कुछ स्थानों पर तो स्पीड ब्रेकर बिना पेंट और साइनबोर्ड के ही बना दिए गए हैं।
हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद नगर क्षेत्र में अमानक स्पीड ब्रेकरों का निर्माण लगातार जारी है। बिना किसी मापदंड, बिना चेतावनी बोर्ड और बिना रिफ्लेक्टर लगाए बनाए जा रहे ये स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। बीते कुछ दिनों में इन अनियमित स्पीड ब्रेकरों के कारण कई बाइक और कार चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएँ सामने आई हैं।
नगरवासियों का कहना है कि अस्पताल और स्कूलों के सामने जरूरत के हिसाब से सही मापदंड वाले स्पीड ब्रेकर जरूरी हैं, लेकिन शहर में जगह-जगह बिना योजना के इन्हें बना दिया गया है।
डामर या सीमेंट से निर्मित स्पीड ब्रेकर रात के समय तो बिल्कुल दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन असंतुलित हो जाते हैं। “न तो इनका ऊँचाई-चौड़ाई का कोई मानक है, न ही कोई चेतावनी संकेत। रोजाना लोग गिर रहे हैं,” वाहन चालक संजय तिवारी ने आरोप लगाया है कि नगर निकाय और संबंधित विभाग हाईकोर्ट के निर्देशों और सड़क सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। न्यायालय ने पहले ही आदेश दिया था कि किसी भी सार्वजनिक सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण से पहले तकनीकी स्वीकृति, मानक अनुसार ऊँचाई-चौड़ाई, और संकेत बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। बावजूद इसके, कई स्थानों पर बिना किसी अनुमति के स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं।
विदित हो कि मौत के ब्रेकर बना रहा प्रशासन
हाईकोर्ट के निर्देशों की लगातार अवहेलना कर रहा है। छात्तीसगढ़ हाइकोर्ट में दाखिल PIL संख्या 94/2018 डीडी आहूजा वर्सेज छात्तीसगढ़ शासन में हाईकोर्ट ने सड़कों पर बने अमानक स्पीड ब्रेकरों को लेकर स्पष्ट आदेश दिए थे। कोर्ट ने न केवल नए अमानक ब्रेकर बनाने पर रोक लगाई थी, बल्कि पहले से बने अवैध/अमानक ब्रेकरों को हटाने के भी निर्देश जारी किए थे। साथ ही संबंधित प्रतिवादियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कि कोई भी अनधिकृत स्पीड ब्रेकर का निर्माण या स्थापना न की जाए और यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो उसे तुरंत हटा दिया जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों/संस्थाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। स्पीड ब्रेकरों का निर्माण केवल उचित स्थानों पर ही, आईआरसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार और संबंधित जिला समितियों (जिला सड़क सुरक्षा समिति) की अनुमति के बाद ही किया जाएगा। यदि किसी को भी किसी ‘अनधिकृत स्पीड ब्रेकर’ का निर्माण या अस्तित्व दिखाई देता है, तो वह व्यक्ति इसे पूर्वोक्त जिला समिति के ध्यान में ला सकता है, जो स्थिति की पुष्टि करेगी और उसे तुरंत हटाने के लिए आगे कदम उठाएगी। प्रतिवादियों को तथ्यों और आंकड़ों की निगरानी करनी होगी, ताकि इस संबंध में किसी भी तरफ से कोई शिकायत सामने न आए।
हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद जिले में बेलगाम प्रशासन अपनी मनमानी पर उतर लोगो की जान जोखिम में डाल रहा । बहरहाल अमानक ब्रेकरों में लगभग रोज कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहा है ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में