Ro no D15139/23

पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में प्रस्तावित एग्रोमॉल एवं हाईटेक थोक सब्जी मंडी के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

धमतरी, 31 जुलाई 2026/ नवीन कृषि उपज मंडी श्यामतराई, धमतरी में आज पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में प्रस्तावित कृषि बाजार (एग्रोमॉल) की स्थापना एवं नवीन कृषि उपज मंडी श्यामतराई में आधुनिक हाईटेक थोक सब्जी मंडी विकसित किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कृषि दवा, कृषि उपकरण, ट्रैक्टर एवं अन्य थोक व्यापारियों के साथ-साथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई धमतरी के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में नगर पालिका परिषद धमतरी के आयुक्त श्री वरुण कुमार वर्मा, उपसंचालक कृषि श्री मोनेश कुमार साहू तथा मंडी बोर्ड रायपुर के कार्यपालन अभियंता श्री दिलीप निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रस्तावित एग्रोमॉल में थोक व्यापारियों के लिए दुकानों के आकार, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, आवश्यक अधोसंरचना, यातायात की सुगमता तथा व्यापारिक गतिविधियों के अनुकूल सुविधाओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही नवीन कृषि उपज मंडी श्यामतराई में प्रस्तावित हाईटेक थोक सब्जी मंडी की रूपरेखा, आधुनिक सुविधाओं, भंडारण, लोडिंग-अनलोडिंग एवं विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित व्यापारिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को योजनाओं के अंतिम स्वरूप में समाहित करने पर सहमति व्यक्त की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित एग्रोमॉल एवं हाईटेक थोक सब्जी मंडी के विकसित होने से जिले में कृषि विपणन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी, व्यापारियों को आधुनिक एवं व्यवस्थित व्यावसायिक वातावरण मिलेगा तथा किसानों को अपनी उपज के बेहतर विपणन और विपणन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे धमतरी जिले में कृषि आधारित व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की अपेक्षा है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल