Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025

– ग्राम कलकसा, भैंसरा एवं मोखला में चौपाल का आयोजन
– किसानों को डीएपी के विकल्प के तौर पर अन्य रासायनिक खाद के उपयोग के संबंध में दी गई जानकारी
– फसल चक्र परिवर्तन के लिए किया गया प्रोत्साहित
– किसानों को रोपा लगाने के लिए धान पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन एवं अन्य कृषि उपकरणों के संबंध में दी गई जानकारी
– किसानों को कीटनाशक का उपयोग करने के लिए इकोनॉमिक थे्रसहोल्ड लेवल के संबंध में दी गई जानकारी
–  किसान बनवाएं मृदा स्वास्थ्य कार्ड
– शासन की योजनाओं के संबंध में बताया गया
राजनांदगांव 27 मई 2025। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 अंतर्गत आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कलकसा, भैंसरा एवं मोखला में चौपाल का आयोजन किया गया तथा किसानों को रासायनिक खाद के उपयोग के बारे में तथा डीएपी के विकल्प के तौर पर अन्य रासायनिक खाद के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हंै। चौपाल में किसानों को खेती-किसानी के नवीनतम तकनीक के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्नत तकनीक के संबंध में जानकारी देने के साथ ही कीटनाशक एवं खरपतवार का कम उपयोग किस तरह करना चाहिए, इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। किसानों को इकोनॉमिक थे्रसहोल्ड लेवल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कीटो की संख्या को देखते हुए कीटनाशक का समुचित मात्रा में उपयोग करते हुए कीटों का प्रबंधन करना चाहिए। किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने के लिए विभिन्न उपाय एवं सुझाव दिए गए। फसल चक्र परिवर्तन अंतर्गत किसानों को धान के बदले कम पानी की कम खपत वाली फसल तथा लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, मक्का सहित अन्य फसलों को लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। किसानों को रोपा लगाने के लिए धान पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के संबंध में जानकारी दी गई और बताया गया कि इस मशीन के माध्यम से निर्धारित दूरी पर रोपा लगाना आसान हो गया है। कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती-किसानी का कार्य सरल हो गया है। आधुनिक कृषि यंत्र ट्रेक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर, स्प्रेयर, राइस ट्रायर, स्ट्रा बेलर, लेजर लैड लेवलर, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव जैसे कृषि यंत्र के संबंध में बताया गया।
किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई तथा मृदा में पोषक तत्वों की कमी के अनुसार मृदा के स्वास्थ्य सुधार के लिए सुझाव दिए गए। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरूर बनवाना चाहिए तथा मिट्टी के परीक्षण के आधार पर ही पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग करना चाहिए। शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आत्मा योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में किसानों को जैविक खेती के महत्व से अवगत कराया गया। उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि मित्र एवं कृषि विभाग में तैनात समस्त अधिकारी-कर्मचारी किसानों के हित से जुड़ी शासन की योजनाओं एवं अन्य आवश्यक परामर्श दे रहे हैं। सहायक संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिकांश क्षेत्र में निरंतर एक ही फसल की खेती करने के कारण सूक्ष्म पोषक तत्व कैल्शियम, मैगनीज, सल्फर, जिंक, कॉपर, मैग्निशियम, बोरान एवं मोलीब्डेनम आदि की खेती में कमी होती है। मिट्टी परीक्षण के उपरांत इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग करना चाहिए।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    आत्मनिर्भर बन रही राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायतें

    ग्राम पंचायत मुसराकला, अछोली और अर्जुनी के घर-घर पहुंची सौर ऊर्जा, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से बन रहे ऊर्जादाता*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही गांवों…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार