Ro no D15139/23

ग्राम पटेवा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार 2025
राजनांदगांव 27 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत पटेवा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्राम पंचायत पटेवा, अउरदा, इरईखुर्द, खजरी, इरईकला, गिधवा, हरडुवा, मासूल, बरबसपुर, चवंरढाल के ग्रामीणों से प्राप्त 3874 आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर स्थल पर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया गया। शिविर में हितग्राहियों को जॉब कार्ड, नवीन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र एवं आवास पूर्णता होने पर आवास की चाबी का वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय स्टॉल में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हें बच्चों का अन्नप्रसान भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता अनुसार दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
शिविर में विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, समाज सेवी श्री खूबचंद पारख, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण बारले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अनिल सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती तुलसी साहू, जनपद सदस्य श्री लक्ष्मीदास कोसरे, जनपद पंचायत सदस्य श्री मनजु चंदेल, जनपद पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र गायकवाड़, श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री राजेश गुप्ता, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार श्री नीलकंठ जनबंधु, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    आत्मनिर्भर बन रही राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायतें

    ग्राम पंचायत मुसराकला, अछोली और अर्जुनी के घर-घर पहुंची सौर ऊर्जा, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से बन रहे ऊर्जादाता*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही गांवों…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार